फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A baby child died by school bus in Road accident in Muzaffarnagar city

मुजफ्फरनगर: स्कूल बस ने मासूम को कुचला, परिवार में मचा कोहराम, तनाव बढ़ता देख पहुंचीं पांच थानों की पुलिस

Fri, 14 Oct 2022 01:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Oct 2022 01:05 PM IST
सार

Muzaffarnagar Accident: दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
A baby child died by school bus in Road accident in Muzaffarnagar city
विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Muzaffarnagar Accident: मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव सीकरी में अब्दुल का पांच वर्षीय बेटा अम्मान बच्चों के साथ घर के बाहर सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान मार्ग से गुजर रही स्कूली बस ने अम्मान को चपेट में ले लिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और चालक को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Bijnor: अमानगढ़ में हाथियों का बसेरा, एक साथ दिखे 50 से ज्यादा हाथी, पर्यटक  उत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
सीकरी गांव में अम्मान (5) बच्चों के साथ घर के बाहर सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान मार्ग से गुजर रही हेरिटेज स्कूल की बस ने अम्मान को कुचल दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास खड़े बच्चों की जान बामुश्किल बची।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्कूल बस को घेर लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वहीं तनाव बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।

यह भी पढ़ें: Bijnor: दो मुस्लिम महिला बंदियों समेत 23 ने रखा करवा चौथ का व्रत, नौ के पति इसी जेल में हैं बंद

वहीं काफी देर बाद कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान मौके पर लगभग पांच थानों की पुलिस सहित एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव और सीओ जानसठ शकील अहमद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed