फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four injured in sword blow fan

पंखा घुमाने के विवाद में तलवारें चलीं, चार घायल

Sat, 13 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four injured in sword blow fan
नकुड़ (सहारनपुर)। शादी समारोह में पंखा घुमाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी, डंडों और तलवारों से भी हमला किया गया। तमंचे से फायरिंग की बात भी सामने आई है। संघर्ष में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पूर्व पालिका चेयरमैन के पुत्र सहित छह लोगों को नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी शान खान पुत्र सलीम खान ने कोतवाली में दी है। तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार को उसका भाई सलमान कस्बे में ही आयोजित एक शादी समारोह में खाना खा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहां आ गये और समारोह में चल रहे पंखे को अपनी तरफ घुमाने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि शाम को दूसरे पक्ष के आठ-दस लोग हाथों में तलवार, तमंचे व लाठी-डंडे लेकर उनके घर के अंदर घुस गये और सलमान पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर अली खान, जीनत व नसरीन ने आकर बीच बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है। कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर सपा नेता व पूर्व पालिका चेयरमैन खालिद खान के पुत्र साहिल खान, दिलनवाज पुत्र दिलदार, साकिब पुत्र नसीम, दिलदार पुत्र दिलशाद, आसिफ व आदिल पुत्र दाउद निवासी मोहल्ला बंजारान नकुड़ तथा दो अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed