फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four cattle thieves were arrested after an encounter in Saharanpur and many big secrets were revealed

UP News : सहारनपुर में मुठभेड़, दबोचे गए चार पशु चोर, आरोपियों ने पूछताछ में उगले बड़े राज

Wed, 11 Jan 2023 08:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 Jan 2023 08:46 PM IST
सार

UP News : सहारनपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार पशु चोरों को दबोच लिया है। पुलिस ने चोरों के पास से तमंचा, मोबाइल, कारतूस और पिकअप व दो बाइक बरामद की हैं।

विज्ञापन
Four cattle thieves were arrested after an encounter in Saharanpur and many big secrets were revealed
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पशु चोरी की कई घटनाएं करना स्वीकार किया है। आरोपी गोकशी भी करते थे। इनके पास एक बुलेरो पिकअप, मोबाइल फोन, तमंचा, कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई।

विज्ञापन


विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल के नेतृत्व में पुलिस मंगलवार की रात गांव टोपरी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। अलग-अलग मोटरसाइकिल पर आए चार आरोपियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने मोटरसाइकिल नहीं रोकी और पुलिस पर फायर कर तेजी से बाइक दौड़ा ली। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राशिद उर्फ रमजानी निवासी गांव मच्छरहेड़ी कोतवाली नकुड़, दीपक सैनी निवासी छुटमलपुर, गुलफिरोज निवासी मदीना कॉलोनी नगर कोतवाली और सगीर निवासी गांव पटलोकर कोतवाली बेहट बताए। आरोपियों ने गंगोह क्षेत्र में दो भैंसों सहित अनेक घटनाएं करना स्वीकार किया। गंगोह से चोरी की गई भैंसों को आरोपियों के साथी शीतलपुर निवासी जग्गु बेच दी थी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: छाया रहा घना कोहरा, सर्दी से नहीं राहत, दिल्ली रोड पर सड़क धंसने से मचा हड़कंप

वहीं आरोपियों ने गोकशी करना भी स्वीकार किया। आरोपियों के पास से बुलेरो पिकअप, मोबाइल फोन, तमंचा, कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। आरोपियों के गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur News: पैसा हड़पने के मामले में खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed