फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: बदमाशों ने व्यापरी के घर पर बोला धावा, जाग होने पर भागे, पढ़ें पश्चिमी यूपी की खबरें

Thu, 12 Jan 2023 12:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Jan 2023 12:19 AM IST
खास बातें

मेरा समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में सर्दी का सितम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी सर्दी अपना असर दिखाएगी।

विज्ञापन
Meerut News Live:Read west up latest News inHindi
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:15 AM, 12-Jan-2023
नबालिग लड़की लेकर फरार हुए युवक की सड़क हादसे में मौत

मेरठ के मोदीपुरम में दुल्हैड़ा गांव से लड़की को लेकर फरार हुए युवक को हरिद्वार से लाते समय सकौती के पास हुए सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। सुमित्र पुत्र रमेश तीन दिन पहले गांव की ही एक पड़ोसी लड़की को लेकर फरार हो गया था। जिसे परिजनों के साथ पल्लवपुरम पुलिस हरिद्वार से बरामद कर वापस लौट रही थी। रात के समय पेशाब करने के लिए सकौती में गाड़ी से नीचे उतरा तो एक ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद पुलिस उसे पल्लवपुरम अस्पताल लेकर आई, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पल्लवपुरम और दौराला पुलिस व सीओ दौराला मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया। 
12:03 AM, 12-Jan-2023
मेरठ : बदमाशों ने व्यापरी के घर पर बोला धावा, जाग होने पर भागे

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की श्रद्घापुरी में बुधवार रात को बदमाशों ने एक व्यापरी के घर को निशाना बनाया। इस दौरान तीन बदमाशों ने पिस्टल के दम पर पीड़ित परिवार को बंधक बना लिया।

बताया गया कि बदमाश दिन छिपते ही घर की छत पर छिप गए थे। जिसके बाद बादमाशों ने घर की बिजली काट दी। शोर शराबे की आवाज सुनकर बदमाश मौके से भाग गए। वहीं पड़ोसियों की भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की। मगर बदमाशों का सुराग नही लग सका। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।

श्रद्धापुरी सेक्टर-1 में रजत सैनी पुत्र राजेंद्र सैनी का अपने परिवार के साथ रहते है। रजत की कॉस्मेटिक की दुकान है। साथ ही युवक प्रॉपर्टी का भी काम करते है। बुधवार शाम करीब आठ बजे रजत अपनी मां पदमा और पत्नी के साथ दूसरी मंजिल पर टीवी देख रहे थे। वहीं मकान के निचले हिस्से में व्यापारी के ताऊ नरेंद्र सैनी, पड़ोसी युवक सदन गिरी और एक अन्य व्यक्ति बैठे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश घर का मुख्य गेट खुला देखकर घर में घुस गए। बदमाशों ने घर घुसकर पहले बिजली की लाइन काटी और उसके बाद इनवर्टर का तार काट दिया। तीनों बदमाशों ने अंदर पहुंचकर तीनों युवकों को पिस्टल के दम पर बंधक बना लिया।

वहीं बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों तीनों युवकों का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद रजत अपने कमरे से नीचे आया। इसी बीच युवक ने बदमाशों को देख लिया। बदमाशों को देखकर युवक ने शोर मचा दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। भीड़ को आता देेख बदमाश कृष्णा पब्लिक स्कूल के पीछे से होते हुए हाईवे की तरफ भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। लोगों ने बदमाशों के जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

कंकरखेड़ा कार्यवाहक इंस्पेक्टर श्योपाल सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
10:34 PM, 11-Jan-2023
अनियमितता के आरोपों से घिरीं बुढ़ाना ब्लॉक प्रमुख के वित्तीय अधिकार सीज

मुजफ्फरनगर में विकास कार्यों में अनियमितता के आरोपों से घिरीं बुढ़ाना ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। शासन ने आदेश जारी किए हैं।

मोहम्मदपुर राय सिंह गांव निवासी ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी पर बुढ़ाना क्षेत्र में कराए गए कार्यों पर अनियमितता का आरोप है। शिकायतकर्ता ने ब्लॉक प्रमुख के कार्यों में गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। यही नहीं कार्यों के स्थान को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। शासन ने जांच शुरू कराई।

मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने बताया कि शासन ने ब्लॉक प्रमुख के वित्तीय अधिकारी सीज करने के आदेश जारी किए है। उनके खिलाफ जांच जारी रहेगी। उधर, ब्लॉक प्रमुख के पुत्र विनोद मलिक का कहना है कि यह कार्य उनके समय के नहीं है। राजनीति के तहत उन्हें निशाना बनाया गया है। पूर्व प्रमुख अजीत उर्फ बबलू के समय के कार्यों को प्रशासन ने गलत तरीके से मेरे कार्यकाल के दर्शाए हैं। उन्हें तो अभी तक प्रशासन ने क्षेत्र में विकास कार्य ही नहीं कराने दिए।
04:35 PM, 11-Jan-2023

25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सहारनपुर के बड़गांव में जड़ौदा पांडा के प्रधान शालू त्यागी एवं उनके सहायक महेश उर्फ मोटा की हत्या की सुपारी देने के प्रकरण में बड़गांव पुलिस ने 25 हजार के दो इनामी शूटर को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि जड़ौदा पांडा निवासी पूर्व प्रधान राकेश त्यागी द्वारा मौजूदा ग्राम प्रधान शालू त्यागी एवं उनके सहायक महेश उर्फ मोटा को मारने के सुपारी दी गई थी। शालू प्रधान व सहायक महेश मोटा को मारने आए बदमाशों के द्वारा बीते अगस्त माह में महेश को जड़ौदा पांडा जयपुर मार्ग पर सरियों और तमंचों से मार-पीटकर जानलेवा हमला किया था।

उक्त हमले में शिकायत के बाद एसओजी टीम व बड़गांव पुलिस ने पूर्व प्रधान राकेश त्यागी के बेटे आशीष उसके नौकर नीरज सहित जिला अमरोहा निवासी दो शूटरों को गिरफ्तार करते हुए मामले का सनसनीखेज खुलासा किया था।

बुधवार को थाना प्रभारी प्रवेश कुमार द्वारा गठित टीम द्वारा 25 हजार के आरोपी राहुल शर्मा पुत्र सतीशचन्द शर्मा निवासी कस्बा व थाना बीबी नगर जनपद बुलन्दशहर तथा आरोपी भोजा गुर्जर उर्फ रोहित पुत्र राजवीर निवासी ग्राम पंचायतन थाना कासना जिला गौतमबुद्धनगर को  गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर थे।
03:37 PM, 11-Jan-2023
मेरठ से सटे मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह में पांच दिन पूर्व बदंरों के हमले में छत से गिरे किशोर की इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई। शव घर पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता सहित भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

सात जनवरी को मोहल्ला कल्याण सिंह में शामी (13) पुत्र मोहसीन दुपहर के समय छत पर कपडे सूखाने के लिए गया था। जहां उस पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया था। जिससे वह छत से गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया था। छत से सिर के बल जमीन पर गिरने से शामी के सिर की हड्डी टूट गई थी। उसे इलाज के लिए मेरठ प्राइवेट नर्सिग होम में भर्ती कराया था। दो दिन पहले ही उसका ऑप्रेशन हुआ था। बुधवार सुबह 8 बजे उसकी मौत हो गई। शामी का शव घर पर पहुंचने पर कोहराम मच गया। माता-पिता तथा भाई बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। शामी अपने दो भाई तथा दो बहनों में सबसे छोटा था। पिता होमगार्ड में नौकरी करते हैं।
03:36 PM, 11-Jan-2023
सहारनपुर में पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल के शहर में स्थित मकान पर पुलिस प्रशासन की टीम ने कुर्की की कार्रवाई की है। न्यू भगत सिंह कॉलोनी स्थित हाजी इकबाल के मकान से एक-एक सामान को पुलिस ने ट्रक में भरा है। इस दौरान  सीओ मनीष चंद्र के अलावा 2 थानों के पुलिस और पीएसी बल भी मौजूद रहा। हाजी इकबाल पर गबन का आरोप है। एक ठेकेदार ने जून में माह में इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी में उनसे विभिन्न तरीके के काम कराए गए और उसका पैसा नहीं दिया गया। करीब 35 लाख रुपया इकबाल ने हड़प लिया।

पढ़ें पूरी खबर:  Saharanpur News: पैसा हड़पने के मामले में खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:04 PM, 11-Jan-2023

प्रस्तावित रेलवे यार्ड के लिए विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

भूमि पूजन करते हुए धामपुर के भाजपा विधायक अशोक राणा , डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में धामपुर रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित रेलवे यार्ड के लिए बुधवार की सुबह विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा व मुरादाबाद मंडल रेलवे के उप महाप्रबंधक अजय नंदन ने भूमि पूजन संपन्न कराया। इससे पूर्व डीआरएम ने स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भूमि पूजन के दौरान उत्तर प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक के मुरादाबाद मंडल के डायरेक्टर महेंद्र धनौरिया, भाजपा जिला महामंत्री भूपेंद्र बॉबी, मंडल अध्यक्ष राघव शरण गोयल, उदित जैन, ग्राम प्रधान पति आदित्य कुमार, निवर्तमान चेयरमैन राजू गुप्ता, अनीता चौहान सहित भारी संख्याभाजपा कार्यकर्ता में रेलवे का स्टाफ मौजूद रहा इससे पहले पुरोहित पंडित परितोष शास्त्री ने हवन संपादित कराया।
01:01 PM, 11-Jan-2023

बिजनौर में हलवाई की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

बिजनौर में मंडी कोटला में हलवाई की दुकान में आग लगने से करीब दो लाख रुपए कीमत के बताशे, चीनी, रेवड़ी, गजक आदि सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने बडी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
 
मुहल्ला कटकुई निवासी मोहम्मद असलम की मुहल्ला कोटला में मस्जिद के पास हलवाई की दुकान है। दुकान पर बूरा ,बताशा,चीनी, रेवडी, गजक आदि सामान बेचा जाता है। मंगलवार की रात दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान के पास रहने वाले लोगों ने इसकी खबर रात्रि में ही दुकान मालिक को दी। दुकान में आग लगने की खबर मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचा। दुकान में आग लगने की खबर सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर फायरब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर बडी मुश्किल से आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया कि उसकी दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं है। दुकान मालिक ने बताया आग लगने से डेढ़ से दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
12:51 PM, 11-Jan-2023

मेरठ में दिल्ली रोड पर सड़क धंसने से हड़कंप, आवागमन प्रभावित

दिल्ली रोड पर सड़क धंसने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बुधवार सुबह दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप और ईरा मॉल के बीच सड़क धंसने के कारण हड़कंप मच गया।  सूचना पर एनसीआरटीसी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रोड को ब्लॉक कर दिया है। बता दें कि इस रोड पर रैपिड रेल ट्रैक का भूमिगत निर्माण चल रहा है और कर्मचारी निर्माण कार्य में लगे हैं। संभावना जताई जा रही है कि इसी कारण सड़क का धंसाव हुआ है। बताया गया कि पाइप लाइन फटने की वजह से पूरे सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। फिलहाल इस रोड पर आवागमन बंद कर दिया गया है।
10:56 AM, 11-Jan-2023
खरखौदा में पुलिस की निष्क्रियता के चलते क्षेत्र के गांव उलधन में बुधवार सुबह उठते ही फिर से दो पक्षों में मारपीट व  जमकर फायरिंग हुई। पहले फायरिंग हुई बाद में दोनों पक्ष जंगल की ओर निकल गए जहां बाद में ईदगाह के पास फिर से जमकर फायरिंग हुई। उधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हाथ में तमंचा लहराते हुए युवक वीडियोग्राफी में नजर आ रहा है।

ग्रामीणों ने एक दरोगा पर पूर्व में हुई दो फायरिंग की घटनाओं में उचित कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त दरोगा मिलीभगत कर आरोपी पक्ष को बिना कार्रवाई के ही क्लीन चिट दे देता है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed