फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   four arrested for transferring the allotted land in the name of the trust In Saharanpur

यूपी: सहारनपुर में आंवटित पट्टों की जमीन ट्रस्ट के नाम करने के चार और आरोपी गिरफ्तार 

Sun, 10 Apr 2022 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Apr 2022 03:31 PM IST
सार

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि अभी तक इस मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है। आवंटित पट्टों की जमीन की श्रेणी बदलवाकर ये लोग जमीन को चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम कर रहे थे।

विज्ञापन
four arrested for transferring the allotted land in the name of the trust In Saharanpur
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आवंटित पट्टों की जमीन की श्रेणी बदलवाकर अब्दुल वहीद एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम करने वाले चार आरोपी रविवार को एसआईटी ने गिरफ्तार किए है। अब तक इस मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को इस मामले में दो राजस्व निरीक्षकों की गिरफ्तारी की थी।

विज्ञापन


तहसील बेहट के अली अकबरपुर व शेरपुर पेलो गांव में सार्वजनिक उपयोग के लिए आवंटित पट्टों की जमीन गलत तरीके से एमएलसी हाजी महमूद अली के अब्दुल वहीद एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट को बेचे जाने के मामले में एसआईटी की जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  यूपी: मेरठ में युवक ने की दोस्त की पेचकस से गोदकर हत्या, परिजनों का थाने में हंगामा, सामने आई मर्डर की ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को इस मामले में एसआईटी ने जमीन की श्रेणी बदलने में कूट रचना करने के आरोपी राजस्व निरीक्षक जनेश्वर प्रसाद व बीरबल को गिरफ्तार किया था। रविवार को जमीन बेचने के आरोपी सुरेंद्र पुत्र रघुवीर, संजय पुत्र अमर सिंह, अब्दुल रहमान पुत्र रशीद व अखलाक पुत्र अब्दुल रहमान सभी निवासी गांव शेरपुर पेलो थाना मिर्जापुर को भी एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। 

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि अभी तक इस मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है। अभी अब्दुल वहीद एंड चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े पूर्व एमएलसी महमूद अली और उनके भतीजे मोहम्मद जावेद के अलावा कुछ और लोग वांछित है। जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed