फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meeerut crime news: youth murder in meerut by a screwdriver in a family dispute

यूपी: मेरठ में युवक ने की दोस्त की पेचकस से गोदकर हत्या, परिजनों का थाने में हंगामा, सामने आई मर्डर की ये वजह 

Sun, 10 Apr 2022 03:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Apr 2022 03:04 PM IST
सार

मेरठ के टीपीनगर में राहुल (17) की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गई। बीते 30 मार्च को परिजनों ने राहुल की टीपी नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Meeerut crime news: youth murder in meerut by a screwdriver in a family dispute
मृतक राहुल का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में रविवार दोपहर टीपीनगर थानाक्षेत्र में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक कई दिनों से लापता चल रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी ने पेचकस से गोदकर युवक की हत्या की है। प्रथम द़ृष्टया जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है।  वहीं मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए टीपीनगर थाने में हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टीपीनगर के शिवपुरम में  पुरानी रंजिश को लेकर राहुल (17) की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गई। बीते 30 मार्च को परिजनों ने राहुल की टीपी नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: सिपाही विक्रांत ने चलती कार में पिता-पुत्र को मारी थी गोलियां, खून के निशान मिटाने को किया था ये काम

रविवार सुबह पुलिस को राहुल का शव बागपत रोड हरमन सिटी के पीछे बाबे के पास मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता दीपक ने बताया बीते 30 मार्च की रात को दोस्तों ने फोन कर पार्टी के लिए बुलाया था। मृतक का शव मिलने के बाद परिजनों ने टीपीनगर थाने में हंगामा किया।

पुलिस ने मृतक के दो दोस्त निखिल और रोहन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि केस दर्ज पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed