{"_id":"6398c08202f10e1f7d54d19b","slug":"four-arrested-for-stealing-woman-s-jewelery-in-train-saharanpur-news-mrt6176051129","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रेन में महिला के जेवरात चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे किया सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रेन में महिला के जेवरात चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे किया सनसनीखेज खुलासा
Wed, 14 Dec 2022 05:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:33 PM IST
सार
Saharanpur News : ट्रेन में महिला के जेवरात चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
विज्ञापन
जीआरपी पुलिस द्वारा पकड़े गये चोरी के आरोप में चोर
- फोटो : SAHARANPUR
विस्तार
सहारनपुर में पिछले दिनों ट्रेन में महिला के साथ हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए जीआरपी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से नकदी और कुछ जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
तीन दिसंबर को पुलिस लाइन निवासी सोनम त्यागी पत्नी तुषार त्यागी सियालदाह एक्सप्रेस से रुड़की जा रही थी। उन्होंने अपना पर्स बराबर वाली सीट पर रखा था। जैसे ही ट्रेन ढमोला नदी के पास पहुंची तो उसका पर्स सीट से गायब था। जीआरपी ने अज्ञात में मुकदमा कायम कर घटना को अंजाम देने वालों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को जीआरपी को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति कोर्ट रोड पुल के नीचे बैठे हुए हैं। जिस पर जीआरपी थाना प्रभारी प्रीता सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर तारिक वसीम टीम के साथ पहुंचे और चार व्यक्तियों को पकड़ कर थाने ले आए। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों ने सियालदाह एक्सप्रेस में हुई घटना को करना कबूल किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होटल में छापा: पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, दो छात्राएं भी स्कूल ड्रेस में मिलीं, मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
उन्होंने अपने नाम तुषार कुमार निवासी नमक मिल क्लार्क होटल के पीछे, गोल्डी उर्फ जीनस निवासी गोविंदनगर, विपिन कुमार निवासी गुरुद्वारा रोड और संजीव निवासी रुड़की बताया। इनके कब्जे से 6300 की नकदी, एक मोबाइल फोन, चेन, अंगूठी, कानों के टॉप्स सहित अन्य सामान बरामद हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद सामान महिला सोनम का है।
यह भी पढ़ें: भाकियू में आक्रोश: कलेक्ट्रेट में गरजे किसान, इन पांच बड़ी मांगों को लेकर दिनभर चला धरना, भारी पुलिस बल तैनात