{"_id":"5fb6bb568ebc3e9b861cb757","slug":"former-prime-minister-indira-remembered-on-jayanti-saharanpur-news-mrt5116990155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा को किया याद
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाते कांग्रेसी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही उनके कार्यकाल को याद किया।
गुरुद्वारा रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि देश के सशक्तिकरण और विकास में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मुख्य योगदान है। इंदिरा गांधी ने 1971 की जंग के दौरान बांग्लादेश को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कराकर पाकिस्तान के दो टुकड़े किए। उन्होंने विश्व को अपनी कूटनीति, राजनीति और प्रशासनिक कुशलता का लोहा मनवाया। महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर देश की अर्थव्यवस्था मजबूत किया। जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने भी विचार रखे।
इसमें मजाहिर राणा, इमरान कुरैशी, अशोक सैनी, आरिफ खान, मनीष त्यागी धर्मपाल जोशी, विशाल जायसवाल, नसीब खान, मोहम्मद आसिफ खान, विक्रम चंदेल, सचिन वर्मा, आरिफ मंसूरी, चेतन लाल, यूनुस सिद्दीकी, राजीव सोनकर, फिरोज खान, मोहम्मद काशिफ, नदीम सिद्दीकी, प्राणनाथ आदि मौजूद रहे।
तो क्या कांग्रेस में चल रही गुटबाजी
सहारनपुर। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस दो गुटों में बंटी नजर आई। गुरुद्वारा रोड पर कांग्रेस का जिला कार्यकारिणी का कार्यालय है। उससे कुछ ही दूरी पर महानगर कार्यकारिणी दफ्तर है। जिला और महानगर के पदाधिकारियों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाते कांग्रेसी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन