फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former MLC Mehmood Ali sent to Chitrakoot Jail

UP: पूर्व एमएलसी महमूद अली को भेजा चित्रकूट जेल, मुंबई से किया गया था गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2022 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2022 07:04 PM IST
सार

पूर्व एमएलसी महमूद अली को सहारनपुर जिला कारागार से चित्रकूट जेल में भेजा गया है। उसके खिलाफ अवैध खनन, धोखाधड़ी, डकैती, लूट, चोरी एवं दुष्कर्म सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Former MLC Mehmood Ali sent to Chitrakoot Jail
पूर्व एमएलसी महमूद अली - फोटो : amar ujala

विस्तार

अवैध खनन, धोखाधड़ी, डकैती, लूट, चोरी एवं दुष्कर्म सहित कई मामलों में आरोपी पूर्व एमएलसी महमूद अली को सहारनपुर जिला कारागार से चित्रकूट जेल में भेजा गया है।

विज्ञापन


खनन माफिया व पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला के भाई महमूद अली को पुलिस ने 18 जुलाई को मुंबई से गिरफ्तार किया था। महमूद अली के खिलाफ थाना मिर्जापुर, बेहट, महिला थाना सहित अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें अवैध खनन, धोखाधड़ी, चोरी, लूट, मारपीट, जमीन कब्जाने, रंगदारी मांगने व दुष्कर्म सहित अनेक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


उसके बड़े भाई हाजी इकबाल और उसके पुत्रों के खिलाफ कई मुकदमे कोर्ट में चल रहे हैं। पुलिस हाजी इकबाल के तीन पुत्रों जावेद, अलीशान, अफजाल और उसके भाई महमूद अली को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन हाजी इकबाल फरार चल रहा है। जिस पर हाल में ही डीआईजी की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंखों देखा मंजर: जिंदगी बची तो छलक पड़े आंसू, बोले- सामने थी मौत, कभी भूल नहीं पाएंगे ये हादसा, देखें तस्वीरें

वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि पूर्व एमएलसी महमूद अली को चित्रकूट जेल भेजने के शासन ने निर्देश दिए थे। सोमवार को शासन का पत्र मिला था। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के साथ ही महमूद अली को चित्रकूट की जेल में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: कभी बसपा को बताया था लुटेरों का गिरोह, इमरान मसूद अब खुद बने 'हाथी' के महावत, मेयर-सांसद सीट पर निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed