फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former MLA met Mandalayukta to complete halted work

रुके कार्य पूरा कराने के लिए मंडलायुक्त से मिले पूर्व विधायक

Wed, 31 Mar 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Former MLA met Mandalayukta to complete halted work
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत रुके कार्यों को शीघ्र पूरा कराए जाने के लिए पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने मंडलायुक्त एवी राजमौलि से मुलाकात की। पूर्व विधायक ने मंडलायुक्त से कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत कई विकास शुरू कराए गए थे, लेकिन पिछले कुछ समय से सभी कार्य अपूर्ण अवस्था में हैं और न ही कोई काम चल रहा है, जिससे योजना को गति नहीं मिल रही है। इसके साथ ही जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि न ही पार्कों का सुंदरीकरण हो पाया है और न ही स्मार्ट सड़कें बनाई गईं। सीवर लाइन निर्माण और सड़क मरम्मत का कार्य भी अधर में लटका है। स्मार्ट हेल्थ क्लीनिक, लाइब्रेरी सहित अनेक कार्य अधूरे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि कोर्ट रोड पुल का निर्माण कार्य भी तेज गति से कराया जाए। इसके अलावा अभी तक सब्जी मंडी व दाल मंडी पुल का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कार्यों को जल्द पूरा कराए जाने की मांग की। मंडलायुक्त ने सभी कार्यों पर तीव्र गति से कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed