{"_id":"66ad58622212deba8d0b2134","slug":"former-chairman-noman-masood-gave-a-big-statement-regarding-shivling-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-128659-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने शिवलिंग को लेकर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने शिवलिंग को लेकर दिया बड़ा बयान
Sat, 03 Aug 2024 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद का शिवलिंग को लेकर दिए गए बयान से माहौल गरमा गया। हालांकि उनके भाई सांसद इमरान मसूद ने भी बयान को गलत बताया है। इमरान मसूद ने कहा कि वह अपने भाई के बयान से सहमत नहीं हैं। यह काम हमारा नहीं, बल्कि धर्म का ज्ञान रखने वालों का है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर नोमान मसूद का वीडियो वायरल हो रहा है। जो कई दिन पुराना गंगोह में हुए कार्यक्रम का है। इसमें वह शिवलिंग को लेकर बयान दे रहे हैं। जिसमें वह कह रहे हैं कि जिसे वो लोग शिवलिंग कहते हैं हम उसे हजरे असवद (सफेद पत्थर) (जन्नत का पत्थर) कहते हैं। जिसे शिव जी स्वर्ग से लेकर आए थे उस पत्थर का नाम शिवलिंग है और जिस पत्थर को हजरत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत से लेकर आए थे उसे हजरे असवद कहते हैं। यह बयान काफी चर्चाओं में आ गया। उनके इस बयान को लेकर सांसद इमरान मसूद ने भी सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है।
इमरान मसूद ने कहा कि हमें जनता ने जिताया है। हमारा काम आरोप-प्रत्यारोप लगाना नहीं है, बल्कि जनता के हित में काम करना है। वह अपना समय संसदीय कार्य में बिताते हैं। ताकि लोगों के भरोसे पर खरा उतरें और उनके काम कराएं। कुछ नौसखिया लोग गलत-गलत बयानबाजी करते हैं। वह अपने भाई के नोमान का बयान सोशल मीडिया पर देख रहे थे, जिससे वह बिल्कुल भी सहमत नहीं है। वह ज्ञान क्यों बांट रहे हैं। यह काम हमारा नहीं है। हमारा काम जनता के हित में कार्य करने का है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी न करें।