फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Forest workers caught the smuggler, three companions absconded

वन कर्मियों ने खैर तस्कर को पकड़ा, तीन साथी फरार

Mon, 13 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Forest workers caught the smuggler, three companions absconded
वन कर्मियों ने खैर तस्कर को पकड़ा, तीन साथी फरार
विज्ञापन

बेहट। शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी वन रेंज क्षेत्र के जंगल से खैर का पेड़ काट रहे तस्कर को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया। जबकि उसके तीन साथी भाग गए। टीम ने मौके से खैर की लकड़ी की 8 डॉट बरामद की है। तस्कर को थाना मिर्जापुर पुलिस को सौंप दिया गया है। इस मामले में वन दरोगा की तस्कर और उसके फरार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

रविवार रात वन दरोगा विशाल चौधरी, वन रक्षक साधू सिंह व वाचर नाथीराम शाकंभरी बीट में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पेड़ कटाई करने की आवाज सुनाई दी। वनकर्मियों की टॉर्च की रोशनी पड़ने पर तस्कर भागने लगे। वनकर्मियों ने तस्कर को पीछा कर पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। बरामद लकड़ियों को शाकंभरी देवी वन रेंज कार्यालय में सुरक्षित रखवा दिया गया, जबकि पकड़े गए तस्कर को थाना मिर्जापुर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने वन दरोगा विशाल चौधरी की तहरीर पर पकड़े गए तस्कर इनाम पुत्र शकूर, फारुख पुत्र पीरू, दिला उर्फ दिलशाद पुत्र शौकत, आकिल पुत्र आलिम निवासी गांव कोठड़ी बहलोलपुर थाना बिहारीगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed