फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Forest Gurjars camp in fire in village Raipur township

गांव रायेपुर की बस्ती में वन गुर्जरों के डेरों में लगी आग

Thu, 18 Mar 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Forest Gurjars camp in fire in village Raipur township
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रायेपुर की बस्ती में बृहस्पतिवार को वन गुर्जरों डेरों (गोल छप्पर) में आग लग गई। इससे दो मवेशियों की जलकर मर गए। जबकि तीन बुरी तरह से झुलस गए हैं । दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

आग बृहस्पतिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे लगी। रायेपुर गांव की नूर बस्ती में शिवालिक जंगल से आकर कुछ वन गुर्जर परिवार डेरे बनाकर रह रहे हैं। दोपहर बाद अचानक वन गुर्जर बशीर पुत्र गुलामदीन के डेरे में आग लग गई। जब तक उसका परिवार कुछ समझ पाता, आग की लपटें अब्दुल करीम व बिन्याबीन के डेरों तक पहुंच गई। मौके पर भीड़ ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पीड़ित परिवारों की एक भैंस और एक कटिया जल कर मर गई, जबकि तीन भैंसें बुरी तरह से झुलस गई, वे मरणासन्न हालत में है। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पीड़ित बशीर ने बताया उसकी बिटियां की अगले माह शादी होनी थी, जो समान एकत्र किया था, वह भी जल गया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार, हलका लेखपाल एवं मिर्जापुर थाने से उप निरीक्षक सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार भोपाल सिंह ने बताया पीड़ित परिवारों के नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed