फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Forest Department team arrested two poachers in Saharanpur and recovered indigenous airgun rifle

Saharanpur: वन विभाग की टीम ने दबोचे दो शिकारी, देशी एयरगन रायफल बरामद, दो आरोपियों की तलाश में दबिश

Mon, 08 May 2023 05:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 May 2023 05:58 PM IST
सार

Saharanpur News : वन विभाग की टीम ने दो शिकारी दबोचे हैं। टीम ने आरोपियों के पास से देशी एयरगन रायफल बरामद, कारतूस और छुरी बरामद की है।

विज्ञापन
Forest Department team arrested two poachers in Saharanpur and recovered indigenous airgun rifle
दो शिकारी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के छुटमलपुर में वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम ने शिकारियों के पास से देशी एयरगन रायफल, कारतूस और छुरी बरामद की है।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए शिकारी
बताया गया कि शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज में शनिवार की रात को वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो शिकारियों को पकड़ा। हालांकि इस दौरान दो शिकारी मौके से भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शिवालिक वन प्रभाग की डीएफओ श्वेता सेन ने बताया कि रात 11 बजकर 50 मिनट पर डिप्टी रेंजर राहुल त्यागी, वन दरोगा रकम सिंह पंवार, वन रक्षक नईम अहमद एवं श्रवण कुमार की टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर फतेहपुर पेलियो नदी के पास से बिहारीगढ़ थाने के गांव शेरपुर खानाजादपुर निवासी तनवीर अहमद पुत्र खलीम अहमद और फतेहपुर पेलियो निवासी इरशाद पुत्र शफीक को शिकार का प्रयास करते पकड़ लिया। उनके पास से प्वाइंट 22 बोर की देशी एयरगन रायफल, एक कारतूस और छुरी बरामद की। इस दौरान उनके दो साथी मुंतजीर और इमरान निवासीगण गांव शेरपुर खानाजादपुर मौके से फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में रोड शो खत्म, अखिलेश बोले- बेरोजगारी चरम पर, झूठे वादों से चल रहीं भाजपा सरकारें

थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पकडे़ गए शिकारियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार शिकारियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Akhilesh Road Show: अखिलेश का BJP पर तंज, पूछा- पहलवानों को लेकर चुप क्यों सरकारें? मेरठ की हालत देख उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed