फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   For a sample of 400 people for a serological test

सीरोलॉजिकल टेस्ट के लिए 400 लोगों के नमूने लिए

Wed, 30 Dec 2020 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
For a sample of 400 people for a serological test
सीरोलॉजिकल टेस्ट के लिए 400 लोगों के नमूने लिए
विज्ञापन

सहारनपुर। आईसीएमआर की टीम ने सीरोलॉजिकल टेस्ट के लिए जनपद से 400 लोगों के नमूने लिए हैं। टीम दो दिन तक सहारनपुर में रहीं। अब संबंधित लोगों के साथ चिकित्सा विभाग को भी रिपोर्ट आने का बेसब्री से इंतजार है।
नमूने लेने के लिए आईसीएमआर की टीम चिलकाना, नेहरू मार्केट, मुजफ्फराबाद, रामपुर मनिहारान, देवबंद, बेहट, नकुड़, नागल, हरौड़ा और ईएसआई गई। यहां से कुल 400 लोगों के नमूने लिए गए। टीम मंगलवार को देर शाम लौट गई। अधिकारियों ने बताया कि सीरो टेस्ट में यह देखा जाता है कि लोगों में एंटीबॉडी का स्तर क्या है। 1.5 फीसदी से अधिक एंटीबॉडी वाला व्यक्ति प्लाज्मा दान कर सकता है।
विज्ञापन

-------
क्या है सीरोलॉजिकल जांच
सीरोलॉजिकल जांच एक तरह का ब्लड टेस्ट है। इससे व्यक्ति के खून में मौजूद एंटीबॉडी की पहचान की जाती है। खून में यदि रेड ब्लड सेल्स को निकाल दें तो जो पीला पदार्थ बचता है उसे ही सीरम कहते हैं। सीरम में मौजूद एंटीबॉडी से विभिन्न बीमारियों की पहचान के लिए अलग-अलग तरह के सीरोलॉजिक टेस्ट किए जाते हैं। सभी तरह के सीरोलॉजिकल टेस्ट में एक बात समान होती है कि यह प्रतिरोधक क्षमता द्वारा बनाए गए प्रोटीन पर निर्भर करते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बाहरी तत्वों द्वारा शरीर पर किए जा रहे आक्रमण को रोक कर मनुष्य को बीमार होने से बचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मेडिकल कॉलेज में कोरोना
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मेडिकल छात्र कोरोना की चपेट में हैं। कॉलेज सूत्रों ने बताया कि अभी तक करीब 40 छात्र कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से करीब 20 छात्रों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती तक करना पड़ा है। संतोष की बात यह है कि पॉजिटिव आए छात्र ठीक होकर लौट रहे हैं।

-------
सीरो टेस्ट के लिए आईसीएमआर की टीम सहारनपुर से करीब 400 लोगों के नमूने लेकर गई है। अब जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। उसी से पता चलेगा कितने लोगों में एंटीबॉडी की क्या स्थिति है।
शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed