फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Food packets delivered door to door to the needy

जरूरतमंदों को घर-घर पहुंचाए भोजन के पैकेट

Fri, 10 Apr 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Food packets delivered door to door to the needy
छुटमलपुर में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जरुरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट तैयार करते अन्नपूर्णा से? - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। लॉकडाउन में परेशानियों से जूझ रहे जरूरतमंदों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ अन्नपूर्णा सेवा और श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर समिति के सदस्यों ने पांच गांवों के सौ से ज्यादा परिवारों को भोजन के पैकेटों का वितरण किया।
विज्ञापन

लॉक डाउन में अमर उजाला फाउंडेशन वंचित परिवारों की मदद के लिए आगे आया है। अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल के साथ समाजसेवी और कई संस्थाएं परिवारों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव अलीपुर संभालकी, गोल्ली, फतेहपुर भादो, छुटमलपुर और हुसैनपुर निवादा में सौ से ज्यादा परिवारों में भोजन के पैकेट पहुंचाए गए। अन्नपूर्णा सेवा के अरविंद शांडिल्य ने बताया कि वे लोगों को बांटने के लिए तीन लेयर वाले मास्क भी बनवा रहे हैं, जिनका वितरण जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। वितरण के दौरान अर्जुन राणा, विपिन बंसल, मनोज बंसल, इंद्रजीत अरोड़ा, रजत राणा, कंवरपाल राठी और श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के अध्यक्ष अजय पुंडीर, वीरेंद्र राणा, जितेंद्र त्यागी ने लोगों से अपने घरों में रहने तथा साफ सफाई रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed