फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Food Laboratory Not Receiving 24-Hour Power Supply; Special Secretary Expresses Displeasure

Saharanpur News: खाद्य प्रयोगशाला को नहीं मिल रही 24 घंटे बिजली, विशेष सचिव ने जताई नाराजगी

Sat, 21 Mar 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 21 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Food Laboratory Not Receiving 24-Hour Power Supply; Special Secretary Expresses Displeasure
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की विशेष सचिव/अपर आयुक्त रेखा एस चौहान ने नानौता स्थित खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में 24 घंटे बिजली नहीं मिलने पर खासी नाराजगी जताई। इसके साथ ही एनएबीएल प्रमाणीकरण और देवीपाटन मंडल से इंजेक्शन के नमूनों की जांच में तेजी लाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की विशेष सचिव रेखा एस चौहान ने प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अवगत कराया कि प्रयोगशाला को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है, जबकि हर महीने लाखों रुपये का बिल जा रहा। इस पर विशेष सचिव ने 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खाद्य प्रयोगशाला को एनएबीएल (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेटरीज) से जांच प्रमाणपत्र दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। एनएबीएल से प्रमाणपत्र जारी होने के बाद ही प्रयोगशाला में जांच मान्य होगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मंडल के तहत आने वाले जनपदों से सर्विलांस के नमूने प्रयोगशाला को उपलब्ध कराए जाएं। इसके अलावा देवीपाटन मंडल से इंजेक्शन के नमूने भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सहायक आयुक्त प्रथम (खाद्य) अशोक कुमार, वैज्ञानिक अधिकारी अनूप चंद्रा, सहायक आयुक्त द्वितीय (खाद्य) मनोज कुमार, अर्चना धीरान, पंकज कुमार, प्रशासनिक अधिकारी निशांत बंसल, वरिष्ठ विश्लेषक औषधि अजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- जुर्माना जमा न करने वालों के लाइसेंस करें निरस्त
अपर आयुक्त ने प्रयोगशाला का निरीक्षण करने के बाद मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक भी की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि कोर्ट से जारी आरसी के सापेक्ष जुर्माना जमा न करने वाले खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस व पंजीकरण निरस्त किए जाएं। वहीं एडीएम कोर्ट में लंबित वादों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

-- अप्रैल के अंत से शुरू होंगीं नियुक्तियां
खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। नानौता स्थित प्रयोगशाला में अप्रैल के अंत से स्टाफ की नियुक्तियां शुरू हो जाएंगीं। अभी तक 61 खाद्य पदार्थों और करीब 45 दवाइयों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed