{"_id":"695036e6731ed2759304f7f1","slug":"fog-in-the-morning-clouds-during-the-day-and-cold-wave-increased-the-chill-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-165937-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सुबह के समय कोहरा, दिन में बादल और शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सुबह के समय कोहरा, दिन में बादल और शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
सहारनपुर में घने कोहरे के बीच से गुजरती ट्रेन
- शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सुबह के समय घना कोहरा और दोपहर में हल्के बादल व शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ाए रखी। कुछ देर के लिए निकली धूप भी हल्की रही, जो सर्दी से राहत नहीं दिला सकी।
जनपद में पिछले तीन दिन से कोहरा छा रहा था, लेकिन वह आसमान में चढ़ा हुआ था, जिसकी वजह से नीचे मौसम साफ था और दृश्यता 500 मीटर से अधिक तक बनी हुई थी और वाहनों को चलने में परेशानी नहीं थी, लेकिन शनिवार की सुबह घना कोहरा रहा। दृश्यता 30 से 40 मीटर तक रही, जिसकी वजह से हाईवे पर वाहन दिन सुबह नौ बजे भी हेड लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए।
पूर्वाह्न 11 बजे तक कोहरा घना रहा, लेकिन उसके बाद कोहरा छंटना शुरू हो गया। दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन उसके बाद हल्के बादल निकल आए। शीतलहर और बादलों की छाया के कारण सर्दी का असर अधिक महसूस किया गया। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिन इसी तरह कोहरा आने और तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
-- बीते पांच दिन का तापमान
तिथि-- -- -- -न्यूनतम-- -अधिकतम
27 दिसंबर-- -10-- -- -- -17.4
26 दिसंबर-- -10-- -- -- -17
25 दिसंबर-- -10-- -- -- -15
24 दिसंबर-- -10-- -- -- -15
23 दिसंबर-- -10-- -- -- -17
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सुबह के समय घना कोहरा और दोपहर में हल्के बादल व शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ाए रखी। कुछ देर के लिए निकली धूप भी हल्की रही, जो सर्दी से राहत नहीं दिला सकी।
जनपद में पिछले तीन दिन से कोहरा छा रहा था, लेकिन वह आसमान में चढ़ा हुआ था, जिसकी वजह से नीचे मौसम साफ था और दृश्यता 500 मीटर से अधिक तक बनी हुई थी और वाहनों को चलने में परेशानी नहीं थी, लेकिन शनिवार की सुबह घना कोहरा रहा। दृश्यता 30 से 40 मीटर तक रही, जिसकी वजह से हाईवे पर वाहन दिन सुबह नौ बजे भी हेड लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए।
विज्ञापन
पूर्वाह्न 11 बजे तक कोहरा घना रहा, लेकिन उसके बाद कोहरा छंटना शुरू हो गया। दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन उसके बाद हल्के बादल निकल आए। शीतलहर और बादलों की छाया के कारण सर्दी का असर अधिक महसूस किया गया। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिन इसी तरह कोहरा आने और तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
तिथि
27 दिसंबर
26 दिसंबर
25 दिसंबर
24 दिसंबर
23 दिसंबर