{"_id":"69c0323db1d583622f04ca20","slug":"fog-brings-chilly-feeling-minimum-temperature-drops-by-three-degrees-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-171816-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कोहरे ने कराया सर्दी का अहसास, तीन डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कोहरे ने कराया सर्दी का अहसास, तीन डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
सहारनपुर में रविवार को छाया कोहरा।
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जनपद में रविवार की सुबह कोहरे के कारण 150 मीटर तक रही दृश्यता
सहारनपुर। मार्च समाप्ति की ओर है। इसके बावजूद जनपद में कोहरा आ रहा है। रविवार को कोहरे के चलते दृश्यता 150 मीटर तक रही। हल्की सर्दी का असर रहा। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
जनपद में बृहस्पतिवार और शुक्रवार दो दिन की बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट रही थी लेकिन मौसम पूरी तरह खुल गया था। ऐसे में शनिवार को दिनभर अच्छी धूप रही थी। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान तीन और अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई थी। रविवार की सुबह जब लोग जगे तो मौसम पूरी तरह साफ रहा। धूप निकल चुकी थी, लेकिन करीब साढ़े सात बजे अचानक से कोहरा बनना शुरू हुआ। देखते ही देखते आठ बजे तक देहात क्षेत्र में कोहरा घना हो गया, जिसकी वजह से दृश्यता 150 मीटर तक रह गई। इसकी वजह से हाईवे पर वाहनों की गति थोड़ी धीमी करनी पड़ी।
न्यूनतम तापमान 13 से गिरकर दस डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि अधिकतम तापमान शनिवार के समान 25 डिग्री सेल्सियस ही रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को भी हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।