{"_id":"62cb1b77a3fc2a38c838689d","slug":"floods-gathered-at-the-annual-festival-of-jadaudapanda-jud-temple-saharanpur-news-mrt596473724","type":"story","status":"publish","title_hn":"जड़ौदापांड़ा जूड़ मंदिर के वार्षिकोत्सव में बही भक्ति की गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जड़ौदापांड़ा जूड़ मंदिर के वार्षिकोत्सव में बही भक्ति की गंगा
विज्ञापन
बाबा की समाधि पर मन्नत मांगते राज्यमंत्री बृजेश सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
जड़ौदापांड़ा जूड़ मंदिर के वार्षिकोत्सव में उमड़ा सैलाब
बड़गांव (सहारनपुर)। जड़ौदा पांडा स्थित बाबा नारायण दास जूड़ मंदिर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर दूरदराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी।
बाबा नारायण दास जूड़ मंदिर के वार्षिकोत्सव में रविवार को लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बाबा की समाधि पर प्रसाद चढ़ाते हुए अपने क्षेत्र की जनता के लिए विशेष मंगल कामना की। इसके बाद भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने भी जूड़ मंदिर पहुंच बाबा की समाधि पर मत्था टेका। मंदिर में हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष के आखिरी रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। रविवार को मेले में प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाने के बाद भंडारे का प्रसाद चखा। जूड़ मंदिर के महंत बाबा सेवादास ने बताया कि बाबा नारायण दास के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद इस प्रसाद को आसपास के पांच गांवों जयपुर, घिसरपड़ी, किशनपुरा व शेरपुर में नहीं रखा जा सकता, यह प्रसाद खराब हो जाता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी, ग्राम प्रधान शालू त्यागी, संदीप त्यागी, आदित्य, सुभाष, ब्रह्मदत्त, सुमित धर्मबीर, आनंद त्यागी, अरविंद, आदेश त्यागी आदि का सहयोग रहा।

अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन