फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Flights should start in four more cities including Lucknow, letter sent to the government

Saharanpur News: लखनऊ समेत चार और शहरों में शुरू हो उड़ान, शासन को भेजा पत्र

Sat, 09 Nov 2024 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Flights should start in four more cities including Lucknow, letter sent to the government
सहारनपुर। सरसावा के सिविल एयरपोर्ट से अभी तक हवाई सेवाओं का संचालन शुरू नहीं हुआ है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो यहां से लखनऊ, मुंबई, सूरत और प्रयागराज के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जगी है। इन चार शहरों में हवाई सेवाओं के संचालन के लिए प्रशासन नेे शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

यदि इन शहरों में हवाई सेवाएं शुरू होती है तो उद्यमियों के साथ-साथ आमजन को काफी फायदा होगा।
दरअसल, सिविल एयरपोर्ट से पांच नवंबर को वाराणसी, कुशीनगर, गोरखपुर, मुरादाबाद और हिंडन के लिए हवाई सेवाओं का संचालन होना था।
जिन दो विमान कंपनियों को हवाई सेवाओं का संचालन करना था उनकी तरफ से किसी कारणवश अभी तक भी शेड्यूल जारी नहीं किया, जिससे हवाई सेवाओं का संचालन शुरू नहीं हो सका। इस बीच स्थानीय प्रशासन की तरफ से चार अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू कराने के लिए शासन को पत्र भेजा है। इसमें लखनऊ, प्रयागराज, मुंबई और सूरत शामिल है।
विज्ञापन

राजनीतिक परिदृश्य से लखनऊ, हाईकोर्ट की वजह से प्रयागराज और कारोबार को ध्यान में रखते हुए मुंबई और सूरत को शामिल किया गया है। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र के लघु उद्यमी सुशील भारद्वाज ने कहा कि लखनऊ प्रदेश की राजधानी है, इसलिए लखनऊ की उड़ान अवश्य होनी चाहिए। सेल्स मैनेजर कमलकांत गुप्ता ने कहा कि लखनऊ की सेवाएं शुरू होने से फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed