फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five people including a woman died in one day, health department is denying

Saharanpur News: एक दिन में महिला समेत पांच की मौत, स्वास्थ्य विभाग कर रहा इंकार

Fri, 13 Oct 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Five people including a woman died in one day, health department is denying
जिला अस्पताल की ओपीडी पर लगी मरीजो की लाइन
सहारनपुर/बड़गांव/तीतरों। जिले में बुखार के बाद मौत का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी बड़गांव के गांव नूनाबडी, सिसौनी, दल्हेड़ी और तीतरों में दो महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों की मानें तो पहले बुखार आया है इसके बाद ही मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग बुखार से एक भी मौत की पुष्टि नहीं कर रहा। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि मौत बुखार से हुई है या फिर अन्य कारण से।
विज्ञापन

बड़गांव क्षेत्र के गांव नूनाबड़ी में ग्राम प्रधान शोएब की मां अनवरी (75) की चार दिन पहले बुखार आने के बाद हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने देवबंद के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दल्हेड़ी गांव में समेर कश्यप (60) बुखार से पीड़ित चल रहे थे। उनकी भी मौत हो गई। वहीं इसी गांव में संतकुमार भगत की पुत्रवधू दीक्षा (27) को दो दिन पहले ही बुखार की शिकायत हुई थी। देवबंद एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। सुबह उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं, सिसौनी गांव में भी बृहस्पतिवार सुबह पूर्व प्रधान श्यामसिंह (67) की बुखार होने के बाद मौत हो गई। तीतरों की नई बस्ती निवासी शबनम 19 वर्ष पुत्री जमील की भी बुखार के बाद मौत हुई। परिजनों का कहना है कि पिछले चार दिनों से लगातार बुखार से पीड़ित थीं। उपचार के बाद भी आराम नहीं होने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिसौनी में भी एक माह के अंदर आठ की मौत
सिसौनी गांव में लगातार लोगों की मौत हो रही है। पिछले एक महीने के अंदर आठ लोगों की मौत हो चुकी है। सिसौनी में पाल्लन, धीर सिंह, छात्रा इयांशी, फौंदी, ओमवती, छोटा, सोम्मी, पूर्व प्रधान श्यामसिंह सहित आठ मौत होने से दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों की माने तो दम तोड़ने से पहले सभी बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में बढ़ती जा रही मरीजों की भीड़
सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। आलम यह है कि अस्पतालों के वार्ड फुल चल रहे हैं और भर्ती करने के लिए बेड तक नहीं बचे हैं। ऐसे में चिकित्सक भर्ती करने के बजाय दवा दे रहे हैं। बुखार से बच्चों का बुरा हाल है। जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड फुल है। बृहस्पतिवार को सड़क दूधली निवासी अल्फाज बुखार से तड़प रहा था। बच्चे की हालत को देखते हुए वार्ड में भर्ती किया गया।
डेंगू के तीन नए मरीज मिले
सहारनपुर। जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं, जो राजकीय मेडिकल कॉलेज, कक्कड़ गंज के रहने वाले हैं। अभी तक डेंगू मरीजों की संख्या 260 तक पहुंच गई है। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है।

बड़गांव क्षेत्र में बुखार से मौत की जानकारी नहीं है। टीम को भेजकर पता लगाया जा रहा है कि उनकी मौत बुखार से हुई या फिर उनको अन्य बीमारी थी। जब तक जांच नहीं होती है, तब तक बुखार से मौत की पुष्टि नहीं हो सकती। मौत का कारण अन्य बीमारी भी हो सकता है।
- शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed