फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five people fined 3.38 lakh for stamp duty evasion

स्टांप शुल्क अपवंचन में पांच लोगों पर लगा जुर्माना

Sun, 01 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five people fined 3.38 lakh for stamp duty evasion
सहारनपुर। बैनामा कराने में स्टांप शुल्क चोरी के मामले की पुष्टि होने पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार के न्यायालय ने पांच लोगों पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता अजय त्यागी ने बताया कि रेनू पत्नी अमित कुमार निवासी खानपुर रामपुर मनिहारान के बैनामे में 1,15,680 रुपये स्टांप और 15240 रुपये निबंधन शुल्क की कमी पाई गई। जिसके चलते इन पर 60,000 रुपये अर्थदंड लगाया है। मुर्सलीन पुत्र यामीन के बैनामे में 61,760 रुपये स्टांप शुल्क कमी और 14,700 रुपये निबंधन शुल्क कमी पाई, जिस कारण इन पर 61740 रुपये अर्थदंड लगाया है। बलबीर सिंह पुत्र राजेंद्र निवासी गौतमबुद्धनगर के बैनामे में 7960 रुपये की स्टांप शुल्क कमी पाए जाने पर 100 रुपये अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन

इसके अलावा अमित पुत्र देवी सिंह के बैनामे में 78,400 रुपये की स्टांप शुल्क कमी और 14,40 रुपये निबंधन शुल्क कमी पाए जाने पर 78400 रुपये अर्थदंड लगाया। साथ ही मोहम्मद फैजान पुत्र हाजी यामीन निवासी नानौता के बैनामे में 1,37,820 रुपये की स्टांप शुल्क कमी, 19,690 रुपये निबंधन शुल्क कमी पाई गई, जिस कारण इन पर 1,37,820 रुपये अर्थदंड लगाया गया है। उन्होंने बताया कि स्टांप शुल्क, निबंधन शुल्क की कमी और अर्थदंड अदा करने पर बैनामा की तिथि से 1.5 प्रतिशत साधारण ब्याज भी अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed