{"_id":"60be63c78ebc3e9a955d713f","slug":"five-members-of-vehicle-thief-gang-arrested-saharanpur-news-mrt5415947191","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक , एक स्कूटर और कुछ हथियार बरामद किए गए हैं।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि देहरादून रोड पर ढमोला नदी पुल के पास से सोमवार को वाहन चोर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, एक एक्टिवा, चाबियों का गुच्छा, एक तमंचा, कारतूस, एक छूरी, दो मोबाइल और 1545 रुपये की नकदी बरामद हुई। पकड़े गए वाहन चोर रिजवान उर्फ लीली, मुर्सलीन, आसिफ, राहुल निवासी नाला पटरी, आशीष शर्मा उर्फ काकू किशनपुरा शामिल हैं।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वाहन चोरी करने के बाद फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वह उन्हें चलाते थे। कुछ समय बाद वाहनों को कटवाकर उनके स्पेयर पार्ट्स बेच देते थे।