फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five buildings sealed for not paying tax, Rs 3.25 lakh recovered

Saharanpur News: टैक्स नहीं चुकाने पर पांच भवन सील, 3.25 लाख की वसूली की

Sat, 22 Feb 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Five buildings sealed for not paying tax, Rs 3.25 lakh recovered
सहारनपुर। टैक्स नहीं चुकाने पर नगर निगम ने शुक्रवार को पांच भवन सील किए गए, जबकि करीब डेढ दर्जन बकाएदारों से 3.25 लाख रुपये की वसूली भी की गई।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी की अगुवाई में अंबाला रोड पर दुकानों को सील करने पहुंची, जहां 15 दुकानों पर टैक्स बकाया है। संबंधित दुकान स्वामियों को पूर्व में नोटिस भेजे जा चुके थे। जैसे ही निगम की टीम ने यहां सील की कार्रवाई शुरू की तो दुकानदारों ने तुरंत 2,55,500 रुपये जमा कराते हुए सील की कार्रवाई रुकवा दी। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मल्हीपुर रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में एक भवन स्वामी पर 1.10 लाख रुपया टैक्स बकाया था, जिसे सील किया गया।

प्रद्युमन नगर में दो भवनों को सील किया गया। सुंदर विहार और मदन एन्क्लेव में सील की कार्रवाई से बचने के लिए बकाएदारों द्वारा टैक्स जमा कराया गया। जनकपुरी थाना क्षेत्र में भी दीपक प्लाजा स्थित एक दुकान को सील की कार्रवाई से बचाने के लिए भवन स्वामी द्वारा 50,176 रुपये जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed