फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five buffaloes died after being hit by power lines

बिजली लाइन की चपेट में आने से पांच भैंसों की मौत

Thu, 24 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Five buffaloes died after being hit by power lines
हादसे की वजह बना ट्रांसफार्मर से टूट कर नीचे लटका तार - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जर्जर बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से पांच मवेशियों (भैंस) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से रजबहे में मृत पड़ी भैंसों को बाहर निकलवाया। पीड़ितों ने छह लाख का नुकसान बताते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। ग्रामीणों ने पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव लंढोरा गुर्जर निवासी गय्यूर पुत्र सत्तार और इमराना पत्नी इकराम पशुपालक हैं। वह दूध बेचकर अपने परिवार की आजीविका चला रहे थे। गय्यूर ने बताया कि उसकी चार भैंसें और इमराना की एक भैंस बृहस्पतिवार की दुपहर करीब ढाई बजे गांव के रजबहे बैठी थीं। इसी दौरान उनके ऊपर से गुजर रही एचटी और एलटी लाइन के तार आपस में टकराने के बाद टूट गए और वे नीचे भैंसों पर गिर पड़े। इससे दोनों पशुपालकों की पांचों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने आपूर्ति बंद कराने के लिए बिजलीघर में फोन किया, लेकिन आरोप है कि तत्काल सप्लाई बंद नहीं की गई। इस पर मौके पर मौजूद लोगों द्वारा हंगामा किया गया।
विज्ञापन

पीड़ित गय्यूर ने बताया कि उसका करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि इमरान ने बताया कि उसकी भैंस की कीमत अस्सी हजार रुपये थी। घटना के बाद ग्रामीण मनव्वर, प्रधान बाबर चौधरी, सालिम, इकराम, आमिर आदि ने रोष जताते हुए आरोप लगाया कि ग्रामीण गांव के नजदीक से इस रजबहे के ऊपर से गुजर रही एचटी व एलटी लाइन को हटाने के लिए कई बार पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों को मिल चुके हैं, परंतु न तो उन्होंने लाइन के ऊपर से लाइन को हटाया और न ही जर्जर हो चुके तारों को बदलवाया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से दोनों पीड़ित परिवारों को छह लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुला कर रजबहे से मृत भैंसों को बाहर निकलवा कर पशु चिकित्सक से उनका पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद दोनों पशुपालकों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लेखपाल ने भी मौके पर पहुंच अपनी रिपोर्ट तैयार की। उधर, जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि विभागीय गड़बड़ी पाई जाती है तो उचित मुआवजा दिया जाएगा।

मृत भैंसों को निकालने के लिए बुलाई गई जेसीबी

मृत भैंसों को निकालने के लिए बुलाई गई जेसीबी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed