फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Firing, vehicles vandalized in dispute over cremation ground

Saharanpur News: श्मशान भूमि के विवाद में फायरिंग, वाहनों में तोड़फोड़

Sun, 19 Jan 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Firing, vehicles vandalized in dispute over cremation ground

विज्ञापन
देवबंद। मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित तल्हेड़ी चुंगी पर बच्चों के श्मशान की भूमि के विवाद में शनिवार को दो पक्षों में फायरिंग हो गई। तीन लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। इसमें एक व्यक्ति जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना पर एसपी देहात सागर जैन पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
दरअसल, देवबंद में हाईवे पर पेट्रोल पंप की बराबर में अनुसूचित समाज के बच्चों का श्मशान है, जिसे लेकर वाल्मीकि समाज का दूसरे वर्ग के साथ विवाद चल रहा है। दूसरे पक्ष में मिरगपुर, देवबंद, देहरादून और मुजफ्फरनगर के लोग शामिल हैं। यह मामला पिछले काफी समय से न्यायालय में भी विचाराधीन है। शनिवार को दूसरे वर्ग के कुछ लोग दो कार में वहां पहुंचे। आरोप है कि वह उक्त भूमि पर कब्जे की नीयत से चहारदीवारी कराने का प्रयास कर रहे थे। जानकारी मिलने पर वाल्मीकि समाज के काफी संख्या में लोग भी वहां पहुंच गए और इसका विरोध करने लगे। इस दौरान उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते फायरिंग होने लगी। कार समेत अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी गई।
विज्ञापन

इसमें वाल्मीकि बस्ती निवासी विनीत (22) के दाएं हाथ में गोली लगी, जबकि दूसरी गोली उसके पेट को छूकर निकल गई। दीपक उर्फ मंगत (29) के दाएं हाथ से गोली आरपार हो गई। कुलदीप (45) गोली के छर्रे लगने और धारदार हथियार से किए गए हमले में घायल हो गया। इसमें विनीत और दीपक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फायरिंग होने से हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ ही एसपी देहात सागर जैन भी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद स्थिति को संभाला और घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया।
इस मामले में देर रात वाल्मीकि पक्ष के अविनाश ने 11 लोगों को नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed