{"_id":"645ba8bb2818f67a7c00cda5","slug":"fire-set-in-a-showroom-in-saharanpur-and-an-employee-burnt-to-death-but-four-people-have-saved-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम में लगी भीषण आग: सामने थी मौत, चार कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, पर जिंदा जला एक युवक, बुझा घर का चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम में लगी भीषण आग: सामने थी मौत, चार कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, पर जिंदा जला एक युवक, बुझा घर का चिराग
Wed, 10 May 2023 07:55 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 May 2023 07:55 PM IST
सार
Saharanpur News : सहारनपुर में एक शोरूम में भीषण आग लग गई। इस दौरान एक कर्मचारी की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चार कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में बेहट रोड स्थित गद्दे के गोदाम में बुधवार की शाम भीषण आग लग गई। वहीं, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग में एक कर्मचारी की जलकर मौत हो गई, जबकि चार कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। मौत से कर्मचारी के परिजनो में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे हुई। बेहट रोड पर बालाजी इंडस्ट्रीज के नाम से गद्दे का शोरूम है, जिसमें किसी कारण से आग लग गई। आग में लाखों रुपये के गद्दे जलकर राख हो गए। शोरूम में नौकरी करने वाले मोहल्ला सराय निवासी 22 वर्षीय चंद्रपाल चंदू की जलकर मौत हो गई, जबकि अन्य कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: भाजपा प्रत्याशी के घर पर पथराव, चपेट में आया वायुसेना के जवान का भी मकान, जानें- पूरा मामला
विज्ञापन
पता लगते ही सीएफओ प्रताप सिंह दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें: Bijnor Crime: युवक को अगवा कर मांगी ढाई लाख की फिरौती, पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी