फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   fire on man

एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार हुए बदमाश

Sun, 27 Sep 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
fire on man
एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार हुए बदमाश
विज्ञापन

बड़गांव। बेलडा गांव के पास नूनाबडी मार्ग पर एक व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बड़गांव थाने के गांव बेलडा निवासी 50 वर्षीय अखलाक पुत्र सफदर अली प्राइवेट बस पर चालक है। शनिवार आधी रात के बाद साढ़े तीन बजे वह नूनाबडी के रास्ते पैदल ही अपने गांव लौट रहा था। गांव के समीप ही पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जो उसकी बांह में लगी। उसने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश की लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल अखलाक को देवबंद अस्पताल भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर तहरीर नहीं आई है। प्रथम दृष्टया मामला लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed