Saharanpur: जनरल स्टोर के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मची अफरा-तफरी
Saharanpur News : सहारनपुर में एक जनरल स्टोर के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विस्तार
सहारनपुर में नेहरू मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जनरल स्टोर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने आगे पर बामुश्किल काबू पाया।
नेहरू मार्केट में श्याम सेठी का पंजाब नाम से जनरल स्टोर है। जनरल स्टोर के नीचे गोदाम बना हुआ है। बुधवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। गोदाम से धुआं उठता देख मालिक के पैरों तले से जमीन खिसक गई। कुछ ही देर बाद धुआं आग में तब्दील हो गया। पहले तो मालिक और वहां काम कर रहे लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन धीरे-धीरे आग बढ़ती गई। आग से नेहरू मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। लोग दुकानों से बाहर आ गए।
यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश
वहीं, जब आग पर काबू नहीं पाया गया तो फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलानी पड़ी। आग भीषण होने के चलते फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां आईं। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि गोदाम में लगी आग पर टीम ने काबू पा लिया है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी। कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।