फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire broke out in general store warehouse in Saharanpur and loss of many lakhs

Saharanpur: जनरल स्टोर के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, मची अफरा-तफरी

Wed, 24 Jan 2024 04:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Jan 2024 04:14 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक जनरल स्टोर के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
Fire broke out in general store warehouse in Saharanpur and loss of many lakhs
गोदाम में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में नेहरू मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जनरल स्टोर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने आगे पर बामुश्किल काबू पाया। 

विज्ञापन


नेहरू मार्केट में श्याम सेठी का पंजाब नाम से जनरल स्टोर है। जनरल स्टोर के नीचे गोदाम बना हुआ है। बुधवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। गोदाम से धुआं उठता देख मालिक के पैरों तले से जमीन खिसक गई। कुछ ही देर बाद धुआं आग में तब्दील हो गया। पहले तो मालिक और वहां काम कर रहे लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन धीरे-धीरे आग बढ़ती गई। आग से नेहरू मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। लोग दुकानों से बाहर आ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जब आग पर काबू नहीं पाया गया तो फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलानी पड़ी। आग भीषण होने के चलते फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां आईं। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि गोदाम में लगी आग पर टीम ने काबू पा लिया है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी। कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed