फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire break out in textile warehouse and loss of 15 lakhs in Saharanpur district

UP: कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे लोग, सामने आई ये बड़ी वजह

Thu, 08 Jun 2023 08:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Jun 2023 08:05 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागे। 

विज्ञापन
Fire break out in textile warehouse and loss of 15 lakhs in Saharanpur district
कपड़ा गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में नवादा रोड स्थित वेद विहार में कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। आग से गोदाम के लिंटर और दीवारों में दरारें आ गईं। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है। आग से करीब 15 लाख से अधिक का कपड़ा जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

 
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के वेद विहार में इजहार आलम रहते हैं। यहीं, पर उनकी कपड़े की दुकान और ऊपर गोदाम है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे गोदाम में बिजली की तारों में शार्ट सर्किट हुआ, जिससे चिंगारियां कपड़ों पर गिरीं। देखते ही देखते कपड़ों में आग लग गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें भागकर जान बचानी पड़ी। 
विज्ञापन


मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पता लगते ही सीएफओ प्रताप सिंह और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम की दीवारों और लिंटर में दरारें आ गईं। गोदाम स्वामी ने बताया कि आग में 15 लाख से अधिक का कपड़ा जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sanjeev Jeeva: जीवा ने दवा बांटते-बांटते दिए घाव, साथी का अपहरण कर जुर्म की दुनिया में रखा कदम

घनी आबादी वाले क्षेत्र में बना रखा गोदाम 
जिस जगह कपड़े का गोदाम है, वह घनी आबादी वाला इलाका है। इस जगह दमकल विभाग की गाड़ियों का जाना भी मुश्किल है। बृहस्पतिवार को आग लगने पर करीब 400 मीटर दूरी पर दमकल विभाग को गाड़ियां रोकनी पड़ीं। इसके बाद पाइप जोड़कर दमकल विभाग की टीम गोदाम तक पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में आग से बचाव के भी इंतजाम भी नहीं मिले। 

यह भी पढ़ें: Shamli: कड़ी सुरक्षा में संजीव जीवा का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि, नहीं पहुंची पत्नी, देखिए तस्वीरें

आसपास के मकान आ सकते थे चपेट में 
दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग की चपेट में आसपास के मकान भी आ सकते हैं। आग की तपिश आसपास के मकानों तक पहुंचना शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed