{"_id":"65f9dfa6dd46c6f5040be614","slug":"fir-will-be-registered-if-vehicle-is-refused-for-election-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-120503-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चुनाव में वाहन देने से किया इंकार तो दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चुनाव में वाहन देने से किया इंकार तो दर्ज होगी एफआईआर
Wed, 20 Mar 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में वाहनों को देने से इंकार करना भारी पड़ जाएगा। ऐसा करने पर उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत जहां एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं, परिवहन विभाग भी अपने स्तर से विभागीय कार्रवाई करेगा।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जिले में दो हजार छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण किया जाना है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वह अपने विभागीय एवं अनुबंधित वाहनों की आमद यातायात प्रकोष्ठ डीआरडीए विकास भवन में तत्काल कराते हुए लॉग-बुक प्राप्त कर लें। जिन अधिकारियों द्वारा चुनाव के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।