फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR registered against 11 persons including five named on the complaint of JE

Saharanpur News: जेई की शिकायत पर पांच नामजद सहित 11 पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 26 Feb 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 26 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 11 persons including five named on the complaint of JE
देवबंद। कुलसत गांव में चेकिंग और राजस्व वसूली को गई विद्युत निगम की टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद सहित 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

बता दें, कि मंगलवार को निगम के जेई अजीत कुमार के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम बास्तम गांव में चेकिंग और राजस्व वसूली के लिए गई थी। इस दौरान वहां कुछ ग्रामीणों ने टीम का विरोध करते हुए गाली गलौज करनी शुरु कर दी। इतना ही नहीं एक छत से टीम पर पत्थर भी फेंके गए, जिसके चलते टीम को भागकर जान बचानी पड़ी थी। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले में अंबहेटा शेखा बिजलीघर के जेई अजीत कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने शिवम, विपिन, विक्की, विशाल और गौरव जबकि छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जांच उपरांत आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed