फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Financial assistance of Rs 1.32 crore approved

Saharanpur News: 1.32 कराेड़ रुपये की वित्तीय सहायता को स्वीकृति दी

Thu, 12 Sep 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 12 Sep 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance of Rs 1.32 crore approved
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति-2017 के तहत मंडलस्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक हुई। इसमें 1,32,88,995 रुपये की ब्याज अनुदान व नेट एसजीएसटी आदि की प्रतिपूर्ति की वित्तीय सहायता को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय में हुई बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी ने बताया कि मैमर्स सप्तम डेकोर प्राइवेट लिमिटेड को 50 लाख रुपये, मैमर्स मोरवेल ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड बेगराजपुर और मुजफ्फरनगर को 26,34,244 रुपये की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा मैमर्स बाबा इंडस्ट्रीज गैसेज, सुजडू, मुजफ्फरनगर को 56,54,751 रुपये की ब्याज अनुदान व नेट एसजीएसटी आदि की प्रतिपूर्ति की वित्तीय सहायता को स्वीकृति प्रदान की गई है। एमएसएमई नीति-2017 के तहत नई इकाइयों को पांच वर्ष तक ब्याज उपादान, नेट एसजीएसटी, स्टाम्प ड्यूटी छूट आदि का प्रावधान है।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त उद्योग सहारनपुर वीरेन्द्र कुमार कौशल, उपायुक्त उद्योग मुजफ्फरनगर एवं शामली जैस्मिन, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मुजफ्फरनगर सुरेन्द्र सिंह, डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) वाणिज्य कर मुजफ्फरनगर शोभित श्रीवास्तव, डिप्टी कमिश्नर, खंड -6, वाणिज्य कर विभाग, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed