फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Financial approval for sports college

स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए मिली वित्तीय स्वीकृति

Thu, 07 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Financial approval for sports college
स्पोटर्स कॉलेज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेहट क्षेत्र में बनने वाले स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण पुन: शुरू होने वाला है। इसके निर्माण में आने वाली बाधाएं दूर हो गई हैं तो 130 करोड़ रुपये के रिवाइज प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। उम्मीद है कि फरवरी में निर्माण फिर से शुरू हो जाएगा। हालांकि सहारनपुर स्थित डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक के लिए अभी बजट जारी नहीं हुआ है, जिस कारण इसका निर्माण अधर में लटका है।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना काल में खेल स्पर्धाएं पूरी तरह बंद रहीं तो खेलों को बढ़ावा देने के लिए पहले चल रहे प्रोजेक्ट भी थम गए थे। सहारनपुर स्थित स्टेडियम में खेलो इंडिया प्रोजेक्ट के तहत करीब सात करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है, जिसके लिए एक साल पूर्व ही पहली किस्त के रूप में करीब तीन करोड़ रुपये आए थे। उससे काफी कार्य हुआ भी, लेकिन दूसरी किस्त नहीं आने से कार्य लटका हुआ है। उधर, बेहट क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण को लेकर सिंचाई विभाग की तरफ से कुछ आपत्तियां थी जो अब निरस्त हो चुकी हैं। साथ ही करीब 130 करोड़ का रिवाइज प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे वित्त विभाग ने स्वीकृति दे दी है। फिलहाल यह नियोजन में विचाराधीन है। उम्मीद है कि फरवरी में काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक के लिए अभी दूसरी किस्त का इंतजार है। किस्त आने पर कार्य शुरू हो पाएगा। लेकिन स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण अगले माह फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है। - प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed