फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Financial and administrative rights of the head seized on the rigging

Saharanpur News: धांधली पर प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज

Wed, 28 Jun 2023 04:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Financial and administrative rights of the head seized on the rigging
-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की जांच में पाए गए दोषी
विज्ञापन


नागल। बलियाखेड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मडकी में कराए गए विकास कार्यों में धांधली को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर डीएम दिनेश चंद्र ने ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है। पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए पंचायत सदस्यों की तीन सदस्सीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि गत वर्ष ग्रामीण सेठ पाल, राजकुमार, सचिन, नाथीराम, मुनेश आदि ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि ग्राम प्रधान ऋषिपाल द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों में धांधली की गई है। ग्राम निधि के धन का दुरुपयोग करते हुए विकास कार्य धरातल पर ना होकर केवल कागजों में दर्शाए जा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की थी। टीम ने गांव के पंचायत घर पर पहुंच कर ग्राम प्रधान पर लगाए गए आरोपों की बिंदुवार जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी। जांच रिपोर्ट में प्रधान पर लगाए गए आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया गया है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने ग्राम प्रधान से उनका स्पष्टीकरण मांगा था। ग्राम प्रधान द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से डीएम संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी। साथ ही पंचायत के कार्यों के संपादन के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों की तीन सदस्सीय समिति बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed