फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fighting and stone pelting due to rivalry, death of villager

Saharanpur News: रंजिश में मारपीट और पथराव, ग्रामीण की मौत

Mon, 15 Jan 2024 03:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 15 Jan 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting due to rivalry, death of villager
हाशिमपुरा में मारपीट के दौरान हुई व्यक्ति के मौत के बाद गली में खड़े लोग। संवाद
देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव हाशिमपुरा में लड़की को ले जाने की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के युवक ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र सहित चार लोगों ने साजिश के साथ घर में घुसकर उनके परिवार के साथ मारपीट करने के साथ पथराव किया, जिससे उसके पिता की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने पिता-पुत्र सहित चार पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाटअटैक मौत की वजह आई है। पुलिस की ओर से फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव हाशिमपुरा निवासी नईम का आरोप है कि तीन माह पूर्व पड़ोसी का रिश्तेदार उनके परिवार की लड़की को लेकर चला गया था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्तमान में आरोपी जेल में बंद हैं। नईम का आरोप है कि इसी रंजिश में पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र समेत चार लोग शनिवार की रात उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने पिता इकबाल (55) और बहनों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव भी कर दिया। नईम का आरोप है कि मारपीट के दौरान पिता इकबाल जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

पता लगने पर कोतवाली देवबंद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नईम ने आरोपी पिता-पुत्रों सहित चार के खिलाफ तहरीर दी। सीओ अशोक सिसौदिया ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इकबाल की मौत की वजह से हार्ट अटैक आई है। फिलहाल मृतक के बेटे द्वारा लगाए मारपीट और पथराव के आरोप की जांच चल रही है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed