फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fight between two groups of youths at Deoband railway station in Saharanpur, two injured including a woman

सहारनपुर: देवबंद रेलवे स्टेशन पर युवकों के दो गुटों में पत्थरबाजी, महिला यात्री सहित दो घायल, मचा हड़कंप

Fri, 14 Oct 2022 05:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Oct 2022 05:26 PM IST
सार

देवबंद रेलवे स्टेशन पर उस समय तफरा-तफरी मच गई, जब युवकों के दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान पत्थर लगने से महिला सहित दो घायल हो गए।

विज्ञापन
Fight between two groups of youths at Deoband railway station in Saharanpur, two injured including a woman
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद में दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन के देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर युवकों के दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हो गई। जिसमें एक महिला यात्री समेत दो लोग घायल हो गए। पत्थरबाजी के चलते स्टेशन और ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पुलिस ने मौके से भाग रहे कई युवकों को हिरासत ले लिया, जबकि घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11:30 बजे दिल्ली हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन जैसे ही देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो युवकों के दो गुटों में झगड़ा शुरू हो गया। एक दर्जन से अधिक युवकों ने रेलवे ट्रैक पर पड़े पत्थर उठाकर फेंकना शुरू कर दिए। जिसमें स्टेशन पर बैठा देवबंद के बाबूपुर गांव निवासी नितिन राठी पत्थर लगने से घायल हो गया। वहीं एक महिला यात्री भी पैर में पत्थर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन


उधर, स्टेशन पर पत्थरबाजी से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस को देख पत्थर फेंकने वाले युवक भागने लगे। जिनमें से पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: किसान की हत्या से दहल उठा पूरा गांव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सामने आई ये बड़ी वजह

पुलिस का कहना है कि युवकों में पहले से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। स्टेशन पर उनके बीच मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: स्कूल बस ने मासूम को कुचला, परिवार में मचा कोहराम, तनाव बढ़ता देख पहुंचीं पांच थानों की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed