फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fiery aggressor .. drove political arrows ... and the pain of crushed farmers

तेवर आक्रामक.. चलाए सियासी तीर... और कुरेदा किसानों का दर्द

Wed, 10 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fiery aggressor .. drove political arrows ... and the pain of crushed farmers
तेवर आक्रामक.. चलाए सियासी तीर... और कुरेदा किसानों का दर्द
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने गन्ना किसानों का जिक्र कर वेस्ट यूपी की नब्ज पर रखा हाथ
सहारनपुर। मां शाकंभरी के नाम से भाषण की शुरुआत और अंत जय जवान जय किसान से। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आक्रामक तेवरों के साथ जमकर सियासी तीर चलाए। निशाने पर भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रखा। वेस्ट यूपी की सियासी धुरी कहलाने वाले गन्ना किसानों का भी दर्द कुरेदा। लब्बोलुआब यही है कि पंचायत के जरिये वह फ्रंट फुट पर बैटिंग कर कांग्रेस को संजीवनी देने की कोशिश करती नजर आईं।
दरअसल, किसान आंदोलनों के बीच कांग्रेस की यह पहली किसान पंचायत है। इसमें प्रियंका गांधी ने वेस्ट यूपी के सियासी समीकरणों का पूरा ध्यान रखा। वेस्ट यूपी में किसानों के इर्द गिर्द राजनीति घूमती है। गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर पहले भी वेस्ट यूपी में किसान आंदोलन होते आए हैं, जिससे सियासी समीकरण बनते बिगड़ते रहे हैं। यही वजह है कि प्रियंका ने पूरा संबोधन किसानों पर ही फोकस रखा। गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सरकार पर प्रहार किया और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। नए कृषि कानूनों को लेकर भी वह हमलावर रहीं और वादा कर दिया कि कांग्रेस की सरकार आने पर तीनों कृषि कानून रद्द किए जाएंगे तथा एमएसपी भी दिलाया जाएगा। इन बातों के जरिये प्रियंका गांधी एक तरफ किसानों को समझाने का प्रयास करती नजर आईं कि भाजपा ने उनके साथ धोखा किया है और भाजपा किसानों के हित में कार्य नहीं कर रही है। वहीं कांग्रेस को खुद को हमदर्द बताते हुए किसानों को साधने की पूरी कोशिश करती दिखीं।
विज्ञापन

20 मिनट का रहा भाषण
प्रियंका गांधी 3:20 बजे चिलकाना पंचायत में पहुंची। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद 3:35 बजे मंच पर पहुंची। 4 बजे संबोधन शुरू किया और 4:20 पर समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed