फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fever is attacking not only the liver but also the heart.

Saharanpur News: लीवर ही नहीं, दिल पर भी अटैक कर रहा बुखार

Sun, 08 Oct 2023 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fever is attacking not only the liver but also the heart.
सहारनपुर। जिले में बुखार और डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बुखार मरीजों के दिल पर अटैक करने लगा है। यहीं नहीं जांच के दौरान ब्लड प्रेशर भी नहीं आ रहा। इस तरह के मरीज अब अस्पतालों में लगातार पहुंच रहे हैं। इसमें थोड़ी सी लापरवाही जीवन पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

बुखार और डेंगू का कहर शहर से लेकर गांव तक जारी है। सरकारी आंकड़ों में जो मरीज सामने आ रहे हैं। हकीकत उससे कोसों दूर है। गांव में मरीजों का इलाज झोलाछाप के भरोसे हैं। इसी बीच जो बात सामने आई है, वह चौंकाने वाली है। पिछले 20 से 25 दिनों में बुखार व डेंगू से गंभीर होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस बार बुखार लोगों की हड्डी तोड़ रहा है। इससे जीवन रक्षक लीवर तो प्रभावित हो ही रहा है। कुछ मरीजों के दिल पर भी बुखार अटैक कर रहा है। इसमें दिल की धड़कनों की क्षमता कम होती जा रही है और मरीज को सांस लेने में दिक्कत बढ़ रही। ऐसे में लोगों को इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

- डेंगू के तीन नए मरीज मिले
जिले में डेंगू के मामले लगातार मिल रहे हैं। रविवार को तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू पीड़ित शहर व देहात क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इनके यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। इस प्रकार जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 245 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केस- एक
हसनपुर निवासी विशाल (23) को तीन दिन से बुखार आ रहा है। उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा। चिकित्सक ने जांच कराई तो उसके दिल पर सूजन की शिकायत मिली। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर जांचा तो वह मशीन में नहीं आया।
-केस- दो
ज्ञानागढ़ निवासी 13 साल निवासी अतीक को पिछले महीने बुखार आया। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। सात दिन अतीक अस्पताल में भर्ती रहा। इलाज के दौरान चिकित्सक ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट में दिल पर बुखार का अटैक होना पाया। इसका भी दो दिन तक ब्लड प्रेशर नहीं आया।

- वर्जन
जिले में बुखार का प्रकोप जरूर है, लेकिन सरकारी अस्पताल में बुखार से दिल पर वार करने का कोई मामला सामने नहीं आया है। डेंगू को हल्के में न लें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। - डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed