फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Female councilor uproar, provocative remarks on employees

महिला पार्षद का हंगामा, कर्मचारियों पर की भड़काऊ टिप्पणी

Sat, 29 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Female councilor uproar, provocative remarks on employees
सहारनपुर। शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक महिला पार्षद ने नगरायुक्त कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं दो कर्मचारियों पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की। जिसे लेकर नगर निगम में दिन भर चर्चा रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो महिला पार्षद नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिलने उनके कार्यालय पहुंची थी। मगर नगरायुक्त उस समय दफ्तर में नहीं थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर बाद एक युवक आया जो नगरायुक्त कार्यालय का दरवाजा खोलकर सीधा अंदर घुसने लगा। चूंकि नगरायुक्त कार्यालय में नहीं थे। ऐसे में गेट पर तैनात कर्मचारियों ने उसे अंदर जाने से रोक दिया। आरोप है कि इसके बाद वहीं बैैठी महिला पार्षद का पारा चढ़ गया और उसने कर्मचारियों को भला बुरा कहना शुरू कर दिया, क्योंकि नगरायुक्त कार्यालय में प्रवेश की कोशिश करने वाला युवक पार्षद का भाई था। आरोप है कि पार्षद ने ऐसी भाषा का भी इस्तेमाल किया, जिससे माहौल बिगड़ सकता था। खासकर ऐसी स्थिति में जब दिल्ली, देवबंद और तमाम जगहों पर स्थिति ठीक नहीं है। पार्षद यहीं पर नहीं रुकी। उसने दोनों कर्मचारियों के फोटो अपने मोबाइल में लिए और कार्रवाई कराने की धमकी भी दी। महिला पार्षद के व्यवहार को लेकर दोनों कर्मचारी आहत हैं। अन्य कर्मचारियों ने भी पार्षद के रवैये की निंदा की है। मामला दिन भर चर्चाओं में रहा। उधर, पार्षद मंसूर बदर का कहना है कि वह और उनके साथी पार्षद लगातार प्रशासन के साथ मिलकर शहर की फिजा को खराब होने से बचाने में जुटे हैं। वहीं एक जिम्मेदार पार्षद कर्मचारियों पर भड़काऊ टिप्पणी कर माहौल खराब कर रही हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

पार्षद की ओर से कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो यह ठीक नहीं है। पार्षद एक जिम्मेदार व्यक्ति होता है जिससे ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed