{"_id":"66f1d43d2920e8f46d010d66","slug":"fearing-jail-boyfriend-and-girlfriend-tied-the-knot-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-132172-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हवालात का डर, शादी के बंधन में बंध गए प्रेमी-प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हवालात का डर, शादी के बंधन में बंध गए प्रेमी-प्रेमिका
Tue, 24 Sep 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
तल्हेडी बुजुर्ग। हवालात में जाने के डर से प्रेमी शादी के लिए तैयार हो गया। दोनों पक्षों में समझौते के बाद सोमवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी गई।
चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपने पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले दिनों प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने के लिए कहा। इस पर प्रेमी आनाकानी करने लगा। युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई। जब युवक शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई। सोमवार को दोनों पक्षों के लोग शादी करने को सहमत हो गए। जिसके बाद मौज्जिज लोगों व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की सहमति के बाद शादी हो गई है।