{"_id":"64b2f06d6d9d9fbb170c0a97","slug":"father-killed-his-son-in-a-minor-dispute-in-family-in-saharanpur-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हैवान बना पिता, मामूली बात पर मंदबुद्धि बेटे की खौफनाक तरीके से की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हैवान बना पिता, मामूली बात पर मंदबुद्धि बेटे की खौफनाक तरीके से की हत्या
Sun, 16 Jul 2023 12:47 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:47 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के देवबंद में एक पिता ने अपने मंदबुद्धि बेटे को दूसरे बेटे के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवबन्द में घरेलू कलह के चलते पिता ने मंदबुद्धि बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने में आरोपी का दूसरा बेटा भी शामिल था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार को भायला गांव निवासी बाटू की किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो गई। इस दौरान उसका मंदबुद्धि बेटा सचिन (26) बीच मे बोल पड़ा। जिसको लेकर बाटू ने दूसरे बेटे पंकज के साथ मिलकर उसके गले में रस्सी डालकर गला दबा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सचिन की मौत के बाद उसकी मां सावित्री ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों को आता देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर सीओ रामकरण और इंस्पेक्टर एचएन सिंह मौके पर पहुंचे और पूछताछ करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने सावित्री की तहरीर पर बाटू और पंकज के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।