फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Father climbs tower to get case against son quashed

Saharanpur News: बेटे पर दर्ज केस खत्म कराने को टॉवर पर चढ़ा पिता

Sun, 22 Mar 2026 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Father climbs tower to get case against son quashed
गांव ताहरपुर में टावर पर चढ़ा महेंद्र। स्रोत ग्रामीण
मिर्जापुर। गांव ताहरपुर में एक व्यक्ति अपने बेटे के खिलाफ दर्ज केस खत्म कराने की मांग को लेकर बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस व ग्रामीणों के समझाने पर वह नीचे उतर आया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मारपीट के मामले में शेखर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। रविवार दोपहर दोनों पक्षों के लोग मामले के निपटारे के लिए ताहरपुर में एकत्र हुए थे। इसी दौरान गांव निवासी महेंद्र अपने बेटे पर दर्ज मुकदमे से आहत होकर पंचायत में शामिल होने के बजाय फिल्मी स्टाइल में बीरू बनकर बिजली के टॉवर पर चढ़ गया और मुकदमा खत्म करने की मांग करने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद परिजनों व पुलिस की समझाने पर वह नीचे उतरने को तैयार हुआ। इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed