फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Father attacked with a shovel for stopping his daughter from being molested

Saharanpur News: बेटी से छेड़छाड़ से रोकने की रंजिश में पिता पर फावड़े से हमला

Wed, 22 Oct 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Father attacked with a shovel for stopping his daughter from being molested
देवबंद। बेटी के साथ छेड़छाड़ करने से मना करने की रंजिश पर युवक ने युवती के पिता पर फावड़े से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपी पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव कुरड़ी निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर लगातार उसे परेशान करता आ रहा है। कई बार उसे ऐसा नहीं करने को कहा गया, लेकिन वह नहीं माना और उससे रंजिश रखने लगा। कुछ समय बाद उन्होंने अपनी बेटी की शादी कर दी, लेकिन युवक अपनी हरकतों से फिर भी बाज नहीं आया। आरोप है कि दोपहर के समय वह खेत पर जा रहा था। रास्ते में घात लगाए खड़े आरोपी युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवक ने उसके सिर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed