फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Father absconding with three children, children recovered by police from Haridwar

नशेड़ी बाप द्वारा ले जाए गए तीन मासूम पुलिस ने किए बरामद

Fri, 29 Apr 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Father absconding with three children, children recovered by police from Haridwar
तीन बच्चों को लेकर पिता फरार, बच्चे पुलिस ने हरिद्वार से किए बरामद
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। घर से अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर फरार हुआ पिता उन्हें पड़ोसी राज्य के भगवानपुर में छोड़ कर फरार हो गया। पीड़ित मां की गुहार पर पुलिस ने बच्चों को भगवानपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चों को पाकर मां की आंखों में खुशी के आंसु छलक उठे।
थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया की घडकोली निवासी दीपा पत्नी विपिन ने बृहस्पतिवार की शाम थाने पहुंचकर बताया कि उसका पति गत दिवस तीन बच्चों को लेकर घर से फरार हो गया है। आरोप लगाया कि विपिन नशा करता है। उसने बच्चों की चिंता करते हुए उनकी सकुशल बरामदगी की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चों की खोजबीन शुरू की। शुक्रवार को पुलिस को बच्चों का हरिद्वार जनपद के भगवानपुर कसबे में होने का सुराग लगा। इसके बाद टीम भगवानपुर भेजी गई। जहां बाजार में तीनो बच्चे विधि (6), शिवांश (5), विशांत (4) लावारिस हालत में घूमते मिल गए।
विज्ञापन

पुलिस के साथ मौजूद बच्चों के मामा दीपक ने उनकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस तीनों बच्चों को साथ लेकर थाने पहुंची। जहां दीपा को बुलाकर बच्चों को उसके सपुर्द कर दिया गया। दीपा ने थानाध्यक्ष को बताया कि उसका पति नशा करता है और रोज मारपीट करता है। थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि विपिन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed