{"_id":"6373d1b5cac54816112a10a0","slug":"farming-will-have-to-be-done-on-the-policy-of-more-profit-in-less-cost-saharanpur-news-mrt6137736120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम लागत में ज्यादा मुनाफा की नीति पर करनी होगी खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम लागत में ज्यादा मुनाफा की नीति पर करनी होगी खेती
विज्ञापन
तीतरों के सालियर में कृषि मेले में शामिल किसान
- फोटो : SAHARANPUR
तीतरों (सहारनपुर)। उप कृषि निदेशक राकेश कुमार मौर्य ने कहा कि किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करते हुए कम्पोस्ट व आर्गेनिक खाद का उपयोग कर आधुनिक तरीके से खेती करते हुए कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने की नीति पर कृषि कार्य करने होंगे।
तीतरों के ग्राम सालियर में आयोजित कृषि निवेश मेले में डॉ. राकेश कुमार मौर्य ने कहा कि यूरिया, डीएपी व पेस्टीसाइड का अंधाधुंध प्रयोग खेतों को बीमार कर रहे हैं और उसके बाद किसान उत्पादन कम व लागत ज्यादा आने से कर्ज के बोझ के तले दबे जा रहे हैं। किसानों को सरकार के कृषि विभाग के अधिकारियों से दिशा-निर्देश प्राप्त करके अच्छी गुणवत्ता की कम लागत में तैयार होने वाली फसल नीति पर कृषि कार्य करना होगा। तभी किसान की फसलों का विदेशों में निर्यात हो सकता है जिससे देश में विदेशी पूंजी आ सकती है।
इससे पूर्व उन्होंने मेले में लगी विभिन्न स्टालों का निरीक्षण भी किया। अध्यक्षता विनोद शर्मा और संचालन जसवीर सैनी ने किया। जिला कृषि अधिकारी धीरज सिंह, पूर्व एरिया मैनेजर कृभको समरपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी रवि प्रकाश, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश चौधरी, ग्राम प्रधान चौ. उधल सिंह, तीतरों भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, मांगेराम तर्बरकपुर, चौ. कुलबीर सिंह, देवराज सिंह, रविंद्र चौहान, अखिलेश सिंह, ओपिन कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार, अजय उर्फ लाप्पा आदि रहे।

तीतरों के ग्राम सालियर में कृषि मेला में किसानों की सभा में बोलते उप कृषि निदेशक।- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन