फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers will make five feel the power in Muzaffarnagar

पांच को मुजफ्फरनगर में अपनी ताकत का अहसास कराएंगे किसान

Sat, 28 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers will make five feel the power in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पंचायत के लिए जनसंपर्क करते चौ जगपाल सिंह - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान/ बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ होने वाली किसानों की महापंचायत में भीड़ जुटाने के लिए भाकियू नेता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में भाकियू के पूर्व मंडल महासचिव चौ जगपाल ने अपने आवास पर आयोजित बैठक में कहा कि मुजफ्फरनगर में होने वाली पांच सितंबर की महापंचायत में किसान जहां अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे, वहीं केंद्र सरकार की किसान विरोध नीति के खिलाफ अब देश का किसान अपनी लड़ाई को और मजबूती के साथ लड़ेगा। उन्होंने कहा महापंचायत केंद्र सरकार की जड़ों में मट्ठा डालने का काम करेगी। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वह महापंचायत में पहुंचे और तीन कृषि कानून के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ क्षेत्र में भाकियू कार्यकर्ताओं ने सुंदरपुर, गणेशपुर, तोता टांडा, मनोहरपुर, टांडा मान सिंह, सतपुरा, कुरढ़ी खेड़ा, दामोदराबाद, अब्दुल्लापुर, बादशाहपुर आदि गांवों में भ्रमण कर किसानों से पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में पहुंचने की अपील की। इसमें अजय कांबोज, डॉ. राजवीर कांबोज, बबली कांबोज, राजकुमार राणा, दिलशाद अली, मास्टर देवेंद्र कंबोज, पंकज कुमार, बीरम सिंह आदि मौजूद रहे।

बिहारीगढ़ में महापंचायत के लिए संपर्क करते किसान

बिहारीगढ़ में महापंचायत के लिए संपर्क करते किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed