फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers will intensify agitation for compensation

Saharanpur News: मुआवजे के लिए आंदोलन को तेज करेंगे किसान

Thu, 01 May 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers will intensify agitation for compensation
तीतरों। कलसी में मुआवजे के लिए तीन गांवों के किसानों का धरना 310वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को धरने पर बैठने वालों में पूरण सिंह, ध्यान सिंह, जितेंद्र सिंह, संदीप कुमार, सेवाराम, शीतल, बिट्टू कुमार, दिलशाद आदि किसान शामिल रहे। उनका कहना है कि वह लोग अपनी भूमि के मुआवजे के लिए दस माह से ज्यादा समय से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को नहीं सुन रही है। किसानों ने दोहराया कि वह सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज हैं, लेकिन हताश व निराश नहीं हैं। वह अपनी कृषि भूमि का मुआवजा लिए बगैर धरना समाप्त नहीं करेंगे। किसानों ने कहा कि आगामी दिवसों में मुआवजे के आंदोलन को तेज व उग्र किया जाएगा। सोई हुई सरकार को जगाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। किसानों ने कहा कि उनके काम धंधे ठप हो गए हैं। अब हाईवे अथाॅरिटी के निर्माण कार्य को भी ठप कर देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed